प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: खुशखबरी- खुशखबरी,केंद्र सरकार 24 फरवरी को जारी करेगी 19वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों ले सकते हैं लाभ?

Spread the love

भारत में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में प्रदान करती है।

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार द्वारा 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। पिछले साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 18वीं किस्त महाराष्ट्र में जारी की थी। 18वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश के करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है।

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने की तारीखों का एलान कर दिया है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी।

वहीं देश में कई किसानों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में किसान पिता और बेटे एक साथ इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं? पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत एक परिवार में किसान पिता और बेटे एक साथ इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।

और पढ़े  65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका का कब्जा?: ट्रंप का दावा- वेनेजुएला के साथ हुआ अब तक का सबसे बड़ा सौदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में एक सदस्य को ही दिया जाता है। स्कीम का लाभ परिवार का वही सदस्य ले सकता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

वहीं वे किसान जिन्होंने अब तक इस योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लेने चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love