उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 39 नए संक्रमित, 1 की मौत, 32 लोगों की हुई घर वापसी

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 39 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 32 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 698 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 21637 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों अल्मोड़ा और चमोली में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चंपावत में दो, देहरादून में आठ, हरिद्वार में छह, नैनीताल में पांच, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में छह, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341401 हो गई है। इनमें से 327346 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…