ब्रेकिंग- पंजाब को लेकर दिल्ली में हलचल..पंजाब में ‘आप’ के 35 विधायक छोड़ सकते हैं आम आदमी पार्टी पार्टी, दिल्ली में केजरीवाल की बैठक

Spread the love

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित दूसरे नेता भी शामिल रहे। बैठक में दिल्ली में मिली हार को लेकर चर्चा की गई।

 

कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब सीएम मान और विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में पंजाब सरकार के मंत्री और विधायकों की बैठक होनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कपूरथला हाउस पहुंच चुके हैं।

 

‘आप के 35 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने के बाद आम आदमी पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि अब अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के खिलाफ साजिश कर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के करीब 35 विधायक टूटकर अन्य दलों में शामिल हो सकते हैं। इन सभी चीजों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पटियाला हाउस में पंजाब के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।

 

पार्टी क्यों टूटेगी? : पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर

पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ हमारी लगातार बैठकें होती हैं और समय-समय पर हम विधायक और मंत्री इस बात पर चर्चा करते हैं कि अपनी पार्टी को और मजबूती से कैसे आगे बढ़ाया जाए। यह एक नियमित बैठक है। पार्टी क्यों टूटेगी? हमने दिल्ली में बहुत मेहनत की। यह अलग बात है कि भाजपा अपने हथकंडे अपनाकर जीत गई, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत बहुत कम नहीं हुआ। जनता अभी भी हमारे साथ है। जहां भी हमारी कमी होगी, हम उसे पूरा करेंगे। टूटने का सवाल ही नहीं उठता।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट- मद्रास हाईकोर्ट के गोवध प्रतिबंध के फैसले पर SC ने लगाई रोक, आदेश में कही ये बात

 

बिलासपुर से आम आदमी पार्टी विधायक मंजीत सिंह का बड़ा बयान

पंजाब के बिलासपुर से आम आदमी पार्टी विधायक मंजीत सिंह ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब के सभी विधायक दिल्ली चुनाव में ड्यूटी पर थे। दिल्ली में हमारी सरकार नहीं बन पाई। हमें यह देखना होगा कि कहां गलती हुई। पंजाब में हमारी बहुत अच्छी सरकार चल रही है। हमारे पास 94 विधायक हैं। हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी और अगले पांच साल भी चलेगी।

 

 

 

आप की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में आप के लिए अन्य राज्यों में चुनावी संभावनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। आप की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष की खबरों के बीच आज होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आप ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की थी।


Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए कमिश्नर,सतीश गोलचा की लेंगे जगह

    Spread the love

    Spread the loveगृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग…


    Spread the love

    भारत में बांग्लादेशी घुसपैठिए बसाने के लिए विदेशों से फंडिंग, ED की जांच में बड़ा खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय ने अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या को भारत में बसाने में जुटे नेटवर्क का खुलासा किया है। ईडी ने इस नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए यूपी, दिल्ली…


    Spread the love