अयोध्या- अयोध्या के धर्मगुरुओं ने गदा भेटकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत कर दिया आशीर्वाद

Spread the love

 

 

त्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन पर साधु संतों ने गदा भेटकर साफा बांधकर उनका स्वागत सम्मान वेद मन्त्रों के साथ किया। सिद्ध पीठ करतारिया मंदिर के बाल योगी महंत रामदास महाराज ने अखिलेश यादव को गदा भेंट किया। अंग वस्त्र भेंट किया, उनका तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान बाल योगी महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या के सभी साधु संत अखिलेश यादव जी के साथ हैं। अयोध्या में जो विकास सपा सरकार में हुआ वह एक नजीर और मिशाल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सपा सरकार में बहुत ही सराहनीय कार्य हुए हैं। अयोध्या की जनता अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने हेतु मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भारी मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के साधु संतों का आशीर्वाद है कि सपा से प्रत्याशी अजीत कुमार की भारी मतों से जीत होगी।
इस मौके पर अयोध्या के पहलवान महंत मनी रामदास जी महाराज और अन्य साधु संत महंत आदि उपस्थित रहे और सभी ने अखिलेश यादव का स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान किए।
इस मौके पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजीत कुमार, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडे, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव आदि हजारों लोग उपस्थित उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर: 10 हजार की रिश्वत लेते मत्स्य विभाग का सहायक निदेशक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने  पकड़ा रंगेहाथ
  • Related Posts

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काट अलग कर दिया युवक का कान

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया।…


    Spread the love