AAP- आम आदमी पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने पार्टी से तोड़ा नाता, जानें अब तक कौन-कौन गया

Spread the love

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को एक-दो नहीं बल्कि पांच झटके लगे हैं। सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने इस्तीफा दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़ी फिर त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया, कस्तूबा नगर के विधायक मदन लाल, बिजवासन से भुपेंद्र सिंह जून, पालम से भावना गोड़ और फिर आदर्श नगर से पवन कुमार शर्मा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। बता दें कि इन सभी विधायकों को पार्टी से टिकट नहीं मिला था। पांच फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पार्टी के तीन विधायकों का जाना आप के लिए कितना नुकसान दायक साबित होगा अब ये आठ फरवरी को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

इस्तीफे में किसने क्या लिखा…
महरौली विधायक नरेश यादव ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

 

मैंने 10 साल ईमानदारी से काम किया
मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा में पिछले 10 सालों से लगातार 100 फीसदी ईमानदारी से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की, सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अॅब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। आपको इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। कहते थे, कि हम ईमानदारी की राजनीति करेंगे लेकिन आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।

पार्टी में शामिल हो चुके भ्रष्टाचारी
दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी में कुछ ही लोग ईमानदारी की राजनीति करने वाले बचे हैं। केवल उनसे मेरा प्यार व दोस्ती हमेशा रहेगी और अपनी महरौली की जनता का भी मैं दिल से आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं कि इन्होंने मुझे 10 सालों में बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। महरौली विधान सभा और दिल्ली की प्यारी जनता से विनम्र निवेदन है कि आगे की ईमानदारी से समाज सेवा वाली राजनीति के लिए अपना आशीर्वाद और प्यार हमेशा मुझपर बनाये रखें। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि हमेशा ईमानदारी की, अच्छे व्यवहार की और काम की राजनीति करता रहूंगा।
और पढ़े  सजा बिहारी होने की- 2 दोस्तों को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने मारी गोली, पांडव का सीना चीरकर गोली कृष्ण को लगी

जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि का इस्तीफा पत्र
प्रिय केजरीवाल जी,

मैं आपको सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।

भ्रष्टाचार-मुक्त शासन से दूरी
1. ‘आप’ भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी। पार्टी से, मैंने इन मूल मूल्यों में एक महत्वपूर्ण दूरी देखी है। पार्टी के कार्यों और निर्णयों ने राजनीतिक सुविधा को लोगों के कल्याण पर प्राथमिकता दी है।

2. अन्ना हजारे के सिद्धांतों के साथ विश्वासघात
इंडिया-अगेस्ट-कॉरप्शन मूवमेंट से उत्पन्न आम आदमी पार्टी, जो अन्ना हजारे के सिद्धांतों, ईमानदारी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनी थी। हालांकि, मुझे यह देखकर दुख होता है कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों को त्याग कर भ्रष्टाचार में डूब गई है।

3. संतोष कोली के बलिदान को भुला दिया गया
पार्टी का संतोष कोली के बलिदान के साथ व्यवहार करना नैतिक दिवालियापन दिखता है है। आपका संतोष कोली के लिए आंसू बहाना और संतोष के हत्यारे के खिलाफ प्रोटेस्ट करना एक नाटक था आपने संतोष के हत्यारे की सीमापुरी में टिकट दे कर पुरस्कृत किया है। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वासघात है।

4. भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद
पार्टी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का एक कटोरा बन गई है। जो लोग अखंडता के संरक्षक होने वाले थे, वे इसके सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता बन गए हैं। मैं अब एक ऐसे संगठन का हिस्सा नहीं बन सकता जिसने अपने नैतिक दिशा को खो दिया है।

5. लोगों के विश्वास का विश्वासपात
मैं यह स्वीकार करने के लिए गहरा दुख महसूस करता है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने उन लोगों के साथ विश्वासघात क्रिया है। जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर एक राजनीतिक दल बनाने के लिए विधान किया था। मैं उनमें से एक था, और मेरे पार्टी की नीव और निर्माण करने और स्माठन बनाने के लिए संघर्ष किया था। हालांकि, वह देकर मझे दर्द होता है कि पाटी अपने मूल सिद्धांतों से हट गई है।

और पढ़े  दिल्ली में भीषण गर्मी का अलर्ट,आज 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अलर्ट जारी..

6. आम आदमी पार्टी एक अनियंत्रित गिरोह
आम आदमी पार्टी एक अनियंत्रित गिरोह के लिए एक स्वर्ग बन गई है। पार्टी का प्रचार भाई-भाई और तानाशाही के साथ पर्यायवाची हो गई है। पार्टी की स्थापना शिपाई था, उहिया गया है समथाओं से अलग नहीं हो पाई है जिन्हें होती देना चाहती थी।

आपकी समझ के लिए धन्यवाद।

त्रिलोकपुरी विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया का इस्तीफा पत्र

कस्तूरबा नगर विधायक मदन लाल का इस्तीफा पत्र

बिजवासन विधायक भुपेंद्र सिंह जून का इस्तीफा पत्र

पालम विधायक भावना गोड़ा का इस्तीफा पत्र

आदर्श नगर विधायक पवन कुमार शर्मा का इस्तीफा पत्र

Spread the love
  • Related Posts

     SC: एंटनी राजू को नहीं मिली राहत, सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला, सबूत छेड़छाड़ मामले में सजा बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू को बड़ा झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने 1990 के चर्चित अंडरवियर सबूत…


    Spread the love

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश होने से केजरीवाल का इनकार,बोले- न्याय मिलने की उम्मीद टूटी

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि…


    Spread the love