शाहजहांपुर- अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज हो रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव के अनुसार, अंतिम संस्कार 25 जनवरी को लगभग पूर्वाह्न 11 बजे बंडा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव कुंडरा में होगा।

कुंडरा गांव में रहते थे अभिनेता के पिता 
मूलरूप से बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके पिता नौरंग यादव अन्य परिजनों के साथ पैतृक गांव कुंडरा में ही रहते थे। बीते कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दिल्ली एम्स में उनका उपचार हो रहा था। राजपाल यादव के पिता का निधन होने पर जनपद के लोगों ने शोक जताया है।

अभिनेता की पुरानी भावुक पोस्ट वायरल 
पिता के निधन के बाद अभिनेता राजपाल यादव की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उनको पिता संग देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर आपने मुझ पर विश्वास न किया होता, तो मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता। मेरे पिता होने के लिए आपका धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं’।

बता दें कि कुंडरा गांव से फिल्मी दुनिया मुंबई तक राजपाल यादव के सफर में उनके पिता का बड़ा संघर्ष रहा है। वहीं राजपाल यादव का गांव से हमेशा लगाव रहा है। वह त्योहारों पर यहां आते हैं। उन्होंने अपने गांव में धार्मिक कार्यक्रम भी कराए।

Spread the love
और पढ़े  पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love