बड़ी खबर:- हल्द्वानी- कल  22 और 23 जनवरी को 2 दिन जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित ||

Spread the love

आगामी 22 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के चलते हल्द्वानी क्षेत्र के सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया के लिए स्कूल बसों का अधिग्रहण किए जाने के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में असुविधा हो सकती है।

स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए अनुरोध के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा की। यह आदेश केवल हल्द्वानी के निजी विद्यालयों पर लागू होगा।।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी विद्यालयों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान दिवस पर उत्तराखण्ड शासन की ओर से 23 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  Rishikesh: बिजली के पोल में लगी आग,मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love