अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव का एलान, इस तारीख को होगा मतदान, सियासी हलचल तेज

 

योध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में पांच फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी 2025 को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।

अयोध्या में लोकसभा सीट जीतने के बाद से जहां सपा फुल कान्फिडेंट है, वहीं भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करके हार की निराशा से उबरना चाहती है। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में हार मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में सत्तासीन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

यूपी में सियासी हलचल तेज

दरअसल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 में पार्टी ने उन्हें अयोध्या संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। इसमें भी अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इसके बाद मिल्कीपुर सीट से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इससे यह सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव का एलान हो गया है। इससे एक बार फिर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…