अयोध्या- इस सप्ताह अयोध्या के 2 दिन के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी,उपचुनाव के लिए बनाएंगे माहौल

Spread the love

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सप्ताह दो दिन रामनगरी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आठ जनवरी को मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज पलिया मैदान में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा।

इस दौरान सीएम मिल्कीपुर की जनता को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आठ जनवरी को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी मिल्कीपुर के दौरे पर आएंगे। इसी कड़ी में 11 जनवरी को मुख्यमंत्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव में भी शामिल होंगे।

इस दौरान योगी रामलला का पूजन अर्चन करने के साथ आरती उतारेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए अंगद टीला पर सभा को संबोधित करेंगे। इसकी पुष्टि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है।

इस तरह एक सप्ताह के भीतर दो बार सीएम अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया था।


Spread the love
और पढ़े  आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love