ट्रेकिंग पर निकले मुख्यमंत्री धामी- सीएम धामी ने पत्नी-बच्चों संग मसूरी रोड पर की ट्रेकिंग, किया खूबसूरत वादियों का दीदार

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी हमेशा अलग अंदाज में नजर आते हैं। रविवार को भी उनके अंदाज की खूब चर्चा हुई। सीएम सुबह पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी रोड पर ट्रेकिंग के लिए निकले। इस दौरान लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए।

सीएम धामी शहंशाही आश्रम से पैदल ओल्ड राजपुर रोड होते हुए झड़ीपानी (मसूरी) पहुंचे। यहां उन्होंने चाय की चुस्की के साथ खूबसूरत वादियों का भी दीदार किया। साथ में रूट पर दिखने वाली समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से बात की।

सीएम ने कहा कि यह ट्रेक न केवल साहसिक गतिविधियों का हिस्सा है, बल्कि इस यात्रा के दौरान प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, शुद्ध हवा और शांत वातावरण का भी अनुभव होता है।

उत्तराखंड में इस तरह के अनेक ट्रेक विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। शीतकालीन यात्रा के दौरान भी राज्य में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग भी ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।

शीतकाल में बर्फ से ढके पहाड़, शीतल व शुद्ध हवा और मनमोहक दृश्य उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी अद्वितीय बना देते हैं। साहसिक गतिविधियों के लिए भी उत्तराखंड आदर्श स्थल है, अब केवल ग्रीष्मकाल ही नहीं बल्कि शीतकाल में भी उत्तराखण्ड आपके स्वागत के लिए तैयार है।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम...
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love