शुभ घड़ी / शुभ मुहूर्त:- इस साल 2025 में 105 दिन गूंजेगी शहनाई, नवंबर में सबसे ज्यादा 14 दिन, दिसंबर में 3 मुहूर्त

 

नए साल का आगाज हो गया है। 16 जनवरी से शुभ घड़ी भी शुरू हो जाएगी। इस वर्ष 105 दिन घरों में शादी की शहनाइयां बजेंगी। सबसे ज्यादा 14 दिन नवंबर में और सबसे कम तीन दिन दिसंबर में विवाह व अन्य मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

आचार्य विकास जोशी व रमेश सेमवाल ने बताया कि सनातन धर्म में हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही कार्य करने का विधान है। 16 दिसंबर को पौष मास प्रारंभ होने के साथ ही सूर्य के धनु राशि में होने से खरमास चल रहा है। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में गोचर करने और उत्तरायण होने के बाद शुभ कार्य शुरू होंगे। इसके बाद पूरे साल 105 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

 

आचार्य विकास जोशी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में विवाह होने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। इसलिए शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखना अनिवार्य माना गया है। इससे जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी में आठ दिन, फरवरी में 10, मार्च में 6, अप्रैल में 10, मई में 11, जून में 4, जुलाई में 8, अगस्त में 13, सितंबर में 9, अक्तूबर में 13, नवंबर में 14 और दिसंबर में सबसे कम 3 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं।

 

 

इन तिथियों में रहेगा शुभ मुहूर्त

  • जनवरी में 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24 और 30
  • फरवरी में 4, 7, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
  • मार्च में 3, 5, 6, 7, 11, 12
  • अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 29, 30
  • मई में 1, 5, 6, 7, 8, 12, 15, 17, 18, 19, 28
  • जून में 1, 2, 4, 7
  • जुलाई में 11, 12, 13, 20, 21, 28, 29, 31
  • अगस्त में 1, 3, 6, 7, 8, 9, 13, 17, 18, 24, 25, 28 और 29
  • सितंबर में 1, 2, 3, 4, 5, 22, 26, 27, 29
  • अक्तूबर में 1, 2, 3, 7, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31
  • नवंबर में 2, 3, 7, 8, 12, 13, 22, 25, 24, 25, 26, 27, 29, 30
  • दिसंबर में 4, 5, 6 तारीख।
और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…