हल्द्वानी- भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के पास महज 50 हजार की नकदी…बैंक में 3026 रुपये जमा, पर पत्नी और बेटा है लखपति

Spread the love

 

मबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी से साहित्य में स्नातक उत्तीर्ण भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट (57) के पास 50 हजार की नकदी और बैंक अकाउंट में मात्र 3026 रुपये जमा हैं। पत्नी मीना सिंह के पास 35 हजार रुपये की नकदी है जबकि उनके बैंक खातों में 14 लाख 49 हजार 362 रुपये जमा हैं। पुत्र रमयराज के पास 500 रुपये नकद और उनके बैंक खाते में 9 लाख 95 हजार 152 रुपये जमा हैं। गजराज के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

छड़ायल नायक निवासी गजराज की ओर से जमा कराए गए शपथ पत्र पर नजर डालें तो उनकी पुत्री राजलक्ष्मी के पास पांच सौ रुपये नकद हैं। उनके पास बांड, डिबेंचर और शेयर नहीं हैं। गजराज के पास 1.52 लाख रुपये मूल्य की 20 ग्राम स्वर्ण मुद्राएं हैं जबकि उनकी पत्नी मीना सिंह के पास 6.10 लाख रुपये मूल्य के 80 ग्राम के जेवर हैं। भाजपा प्रत्याशी की नैनीताल तहसील के नैकाना में संयुक्त खाते की एक करोड़ रुपये मूल्य की 1.260 हेक्टेयर भूमि है।

उनकी पत्नी के पास ग्राम छड़ायल नायक में 98 लाख रुपये मूल्य की 0.78 हेक्टेयर जमीन, छड़ायल नायक में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का आवासीय भवन, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में 52 लाख रुपये मूल्य का और 2275 वर्गफीट में एक मकान है। वर्ष 2024-25 में गजराज ने एक लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। व्यवसाय और कृषि भूमि से भाजपा प्रत्याशी को 9 लाख 4 हजार 20 रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होती है। बिष्ट के पास महिंद्रा की अल्टुरस और पत्नी के पास 2023 मॉडल की होंडा सिटी कार है।

और पढ़े  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी..

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love