भीषण विमान हादसा: फिसलकर आग का गोला बना विमान, 181 लोग थे सवार, 2 को छोड़ सभी की मौत की आशंका

 

दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर एयरलाइंस जेजू एयर के सीईओ ने माफी मांगी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये माफी पोस्ट की गई है। जेजू एयर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किम ई-बे ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम भी संबंधित सरकारी एजेंसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सीईओ ने मृतकों और उनके परिवारों के प्रति जताई संवेदना
किम ई-बे ने माफीनामे में लिखा कि ‘सबसे पहले, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने जेजू एयर पर भरोसा किया। 29 दिसंबर को सुबह लगभग 9:03 बजे, बैंकॉक से मुआन जाने वाली फ्लाइट 7C2216 में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। कारण चाहे जो भी हो, सीईओ के रूप में, मैं इस घटना के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस करता हूं। जेजू एयर इस दुर्घटना को तुरंत संभालने और उसमें सवार लोगों के परिवारों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम सरकार के साथ मिलकर दुर्घटना के कारण का पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। एक बार फिर हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी क्षमा याचना करते हैं।’

 

और पढ़े  होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भड़का भारत: कहा- तुरंत बंद हों हमले, लापता भारतीय नाविकों की तलाश जारी

यहां समझें पूरा घटनाक्रम
समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 174 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 174 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक
अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…