उत्तराखंड में बर्फबारी: यहाँ हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक हुए रोमांचित..बर्फ की आगोश में यमुनोत्री धाम

 

उत्तराखंड के चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसे देख पर्यटक भी रोमांचित हुए। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पर बर्फ की आगोश में हैं। दोनों धामों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी।

सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक- रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है। मौसम ऐसा ही रहता है तो रात को भारी बर्फबारी की संभावना है।

वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक घंटे से बर्फबारी जारी है। जबकि तहसील क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते आज लोग सुबह से ही घरों में दुबके हुए हैं। जबकि व्यापारी लोग अगेठी के सहारे बैठे हुए हैं। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी हुई।

चमोली जनपद में भी मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती और माणा घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। नीती घाटी में नदी, नाले, झरने जम गए हैं। दोपहर बाद निचली चोटियों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

Snowfall in Chakrata Second snowfall of the season Uttarakhand Weather News Update
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…