संसद सत्र : भाजपा ने अपने सभी सांसदों को जारी किया3 लाइन का व्हिप, 13-14 दिसंबर को सदन जरूर आने का निर्देश

 

संसद के दोनों सदनों में आज भी जोरदार हंगामे हुआ। लोकसभा में अदाणी मुद्दा और कांग्रेस-सोरोस के कथित लिंक के आरोपों के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ तो राज्यसभा में सोरोस मुद्दे के अलावा जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला गूंज सकता है।

 

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। दोनों सदनों में इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।

 

लोकसभा के कामकाज का समय बढ़ाया गया

आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा पूरी होने तक लोकसभा के कामकाज का समय बढ़ाया गया।

 

विपक्ष का सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने वाला

राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान हंगामे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार वे (विपक्ष) सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला रहे हैं। विपक्ष एक नई मिसाल कायम कर रहा है, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने वाला है।’

 

 

और पढ़े  मार्केट अपडेट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 22,700 के नीचे फिसला, जानिए क्या है इस गिरावट का कारण
  • Related Posts

    दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस…

    ‘नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे’, BJP पर खरगे हमलावर, रखी ये पांच मांगें

    दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर…