हरिद्वार : हरकी पैड़ी पर यात्रियों का उमड़ा जनसैलाब, तीसरी लहर को बुुलावा ।

Spread the love

कोविड मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में धर्मनगरी हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता अब भी बरकरार है। अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू होने और बाहरी राज्यों से यात्रियों के आने से निगेटिव जांच रिपोर्ट खानापूर्ति में सिमट गई है। निजी वाहनों से आने वालों की बॉर्डर पर चेकिंग की औपचारिकता हो रही है। जबकि रोडवेज की बसों से आने वाले यात्रियों के लिए रिपोर्ट की बाध्यता नहीं है। ऐसे में वीकेंड पर भीड़ उमड़ रही है और कोविड संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। यहां हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर पार्किंग भी फुल हो रही है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के अनलॉक होने के साथ उत्तराखंड भी कोविड कर्फ्यू में बाजारों के खुलने की छूट है। कोविड कर्फ्यू की एसओपी में हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता को बरकरार रखा है। बाहरी राज्यों के यात्रियों की भीड़ उमड़ने के साथ एसओपी का पालन नहीं हो रहा है।
हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहरी लोग आ रहे हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड पर हरकी पैड़ी सील करनी पड़ी थी। पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल रही है। अधिकतर लोग बिना रोकटोक और निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। बाहरी राज्यों एवं उत्तराखंड रोडवेज की बसों को बॉर्डर पर यात्रियों की निगेटिव रिपोर्ट चेक करने के लिए नहीं रोका जा रहा है। बाहरी राज्यों से बसें सवारियां लेकर आ रही हैं। बस अड्डे पर भीड़ जुट रही है। हालांकि, निजी वाहनों से आने वालों की बॉर्डर पर औपचारिकता निभाई जा रही हैं। रैंडम निजी वाहनों को रोकने पर निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने के बाद भी यात्रियों को नहीं लौटाया जा रहा है।
एसओपी में हरिद्वार में होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता है। यात्री बिना रिपोर्ट हरिद्वार तो पहुंच रहे हैं, लेकिन ठहरने के लिए भटक रहे हैं। इससे होटल व धर्मशाला संचालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

और पढ़े  औली के बाद गुलमर्ग में भी फीका रहा उत्तराखंड का स्कीइंग खेल,राष्ट्रीय स्तर पर उभर नहीं पा रहे खिलाड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

    Spread the love

    Spread the loveअब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट,…


    Spread the love

    देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *