उत्तराखंड : 11 जुलाई को पहुंचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजारीवाल, कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यह उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल का पहला दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों दी जाती है। दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री है। क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।’ उत्तराखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को रामनगर से युवा संवाद कार्यक्रम का बिगुल बजा दिया है। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। वरिष्ठ नेता कोठियाल ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

काशीपुर रोड स्थित रिजॉर्ट में युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तराखंड की अनदेखी की है। प्रदेश से पलायन रोकने के लिए रोजगार के साधन बढ़ाने होंगे, तभी इस पर अंकुश लग सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के करीब आते ही प्रदेश सरकार 20 हजार पदों पर नौकरी देने की बात कह रही है। यह फैसला तीन साल पहले लिया गया होता तो कई युवा अब तक नियुक्ति पा लेते। स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक से लोगों को काफी राहत मिली है। विद्यालयों की दशा और दिशा बदलने से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड का विकास भी किया जा सकता है।

और पढ़े  देहरादून: डीबीएस में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने का आरोप
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…