श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद:- 32 साल के बाद भी 6 दिसंबर का डर,कल मथुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी, ड्रोन से खंगाली गईं घरों की छतें

Spread the love

1992 में अयोध्या में बाबरी ढांचे को ध्वस्तीकरण के बाद छह दिसंबर का दिन पुलिस के लिए मुसीबत भरा रहता है। पुलिस ने आज किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने ड्रोन से बाजार और घरों की छतों को देखा। इसके अलावा जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को 2 जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण पॉइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर पुलिस की पूरी व्यवस्था है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूर्व में बैठक कर उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की है। अभी तक किसी भी पक्ष ने किसी प्रकार के कार्यक्रम का आह्वान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र को 2 जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है। संवेदनशील पॉइंटों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

गुरुवार को पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र के होटलों की चेकिंग की। होटलों में जो लोग ठहरे हुए हैं उनके सामान और दस्तावेजों की जांच की गई। पूरे क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर लोगों को प्रेवेश कराया जा रहा है। लोगों के समूह के किसी भी कीमत पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

100 से अधिक लोगों को दिए नोटिस
छह दिसंबर पर माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने शहर के 100 से अधिक लोगों को नोटिस दिया है। नोटिस में स्पष्ट है कि यदि कोई घटना होती है और वह उसमें संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की भी नोटिस में अपील की गई है।

जन्मभूमि के तीन नंबर गेट से नहीं हुई किसी की एंट्री
पुलिस ने छह दिसंबर पर सुरक्षा व्यवस्था का असर गुरुवार को दिखाई दिया। पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के तीन नंबर गेट पर बैरियर लगाकर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। इसके कारण दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सख्ती बरती। देर शाम को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

Spread the love
और पढ़े  संकट: तेजी से बढ़ता तापमान 2030 तक तोड़ देगा 1.5 डिग्री की सीमा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची धरती की गर्मी
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love