मुख्यमंत्री OATH LIVE:- फडणवीस सरकार का शपथ ग्रहण,एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बनाया गया उपमुख्यमंत्री

Spread the love

हाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने 2014 और 2019 में भी शपथ ली थी। मगर उन्होंने तब अपनी मां का नाम शपथ ग्रहण में नहीं बोला था। वैसे महाराष्ट्र में अधिकांश लोग स्थानीय मान्यता के मुताबिक अपने नाम के बीच में पिता का नाम लिखते हैं।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। उन्होंने शपथ ग्रहण करने के दौरान सबसे पहले बोला मी देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस ईश्वर साक्ष शपथ घेतो….। शपथ ग्रहण के दौरान भी उन्होंने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा। फडणवीस को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। समारोह के कार्ड में भी फडणवीस के नाम के साथ उनकी मां का नाम लिखा गया था। सरिता उनकी मां हैं और गंगाधर राव उनके पिता का नाम है। ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा नेता ने आधिकारिक तौर पर अपनी मां का नाम लिखा।

 

कार्ड में लिखा गया था मां का नाम
महाराष्ट्र में अधिकांश लोग स्थानीय मान्यता के मुताबिक अपने नाम के बीच में पिता का नाम लिखते हैं। मगर देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड के उनके नाम के बीच में मां का नाम लिखे होने को लेकर चर्चा का आलम है। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने 2014 और 2019 में भी शपथ ली थी। मगर उन्होंने तब अपनी मां का नाम शामिल नहीं किया था। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में भी उन्होंने अपना नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस लिखा था। समारोह के कार्ड में भी फडणवीस के नाम के साथ उनकी मां का नाम लिखा गया था। इसमें उनका पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस लिखा था।

और पढ़े  अराघची की PAK यात्रा के दौरान US से नहीं होगी वार्ता, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अटकलों पर लगाया विराम

 

पीएम मोदी ने फडणवीस, शिंदे, अजित पवार के साथ खिंचाई फोटो

महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

 

अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

 

एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।


Spread the love
  • Related Posts

    मन की बात- कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर, मन की बात में बोले PM मोदी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की…


    Spread the love

    हिल्टन होटल में 45 साल बाद फिर चलीं गोलियां,पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का मशहूर वॉशिंगटन हिल्टन होटल एक बार फिर अचानक सुर्खियों और दहशत के बीच आ गया है। यह वही जगह है, जिसने 45 साल…


    Spread the love