नैनीताल : हाईकोर्ट ने किए कई जिला न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालय में कार्यरत  जजों के तबादले।

Spread the love

हाईकोर्ट ने प्रदेश की विभिन्न जिला न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालय में कार्यरत सिविल जज समेत अन्य जजों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर उन्हें स्थानांतरित किया है। इसके अलावा उत्तराखंड न्यायिक सेवा के नए बैच के नव नियुक्त जजों को भी तैनाती दी गई है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून प्रकाश चंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट मसूरी और अपर सिविल जज (जूडि.) रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर जसमीत कौर को प्रथम अपर सिविल जज ज्यूडिशियल हल्द्वानी जिला नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।
द्वितीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल प्रतीक मथेला को सिविल जज ज्यूडिशियल सितारगंज, तृतीय अपर अतिरिक्त सिविल जज ज्यूडिशियल दीप्ति पंत को द्वितीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल देहरादून, द्वितीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल  शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी, सिविल जज ज्यूडिशियल आशीष तिवारी को सिविल जज ज्यूडिशियल पौड़ी गढ़वाल, चतुर्थ अपर सिविल जज ज्यूडिशियल देहरादून अवंतिका सिंह चौधरी को तृतीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल देहरादून, सिविल जज ज्यूडिशियल अकमल को न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर, तृतीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल विशाल गोयल को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रामनगर, पंचम अपर सिविल जज ज्यूडिशियल देहरादून शिव सिंह को सिविल जज ज्यूडिशियल थराली, सिविल जज ज्यूडिशियल पिथौरगढ़ रोहित कुमार पांडे को सिविल जज ज्यूडिशियल ऊखीमठ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चमोली उपाधि सिंघल को सिविल जज ज्यूडिशियल गोपेश्वर बनाया गया है। 

उत्तराखंड न्यायिक सेवा के नए बैच के जजों को भी तैनाती दी गई है। इनमें उदिशा सिंह को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देहरादून, आदर्श त्रिपाठी को चतुर्थ सिविल जज ज्यूडिशियल देहारादून, अंजू को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देहरादून, हर्षिता शर्मा को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देहरादून, स्नेहा नारंग को तृतीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल हरिद्वार, प्रियांशी नगरकोटी को द्वितीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल रुद्रपुर, गुलशन अनुपम को द्वितीय अपर सिविल जज ज्यूडिशियल हल्द्वानी, प्रिया शाह को अपर सिविल जज ज्यूडिशियल हरिद्वार, आयशा फरहीन को अपर सिविल जज ज्यूडिशियल नैनीताल, जहांआरा अंसारी को अपर सिविल जज ज्यूडिशियल  देहादून, नितिन शाह को अपर सिविल जज बाजपुर, संतोष पाछमी को न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़, शमशाद अली को सिविल जज ज्यूडिशियल मसूरी, देवांश राठौर को सिविल जज ज्यूडिशियल किच्छा, सिद्धार्थ कुमार को सिविल जज ज्यूडिशियल कर्णप्रयाग, अलका को द्वितीय अपर सिविल जज नैनीताल और नवल सिंह बिष्ट को सिविल जज ज्यूडिशियल उत्तरकाशी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

और पढ़े  सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह पकड़ा, 2 गिरफ्तार, आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *