बैंक बंद: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक,जल्द से जल्द निपटा लें अपने काम

Spread the love

 

गर आपको भी बैंक जाना है तो पहले ये जान लेना जरूरी हो जाता है कि कहीं उस दिन बैंक तो बंद नहीं है। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है ताकि आपको परेशानी न हो। दरअसल, अब भी कई काम ऐसे हैं जिन्हें करवाने के लिए बैंक ही जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी बैंक जा रहे हैं या अगले महीने नवंबर में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि नवंबर महीने में आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की सूची जारी की है। तो चलिए जानते हैं नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक:-

1 से 3 नवंबर

  • 1 नवंबर को दीवाली और कन्नड़ राज्योत्सव की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे और 3 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
7, 8 और 10 नवंबर
  • 7 नवंबर को छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) और 8 नवंबर को छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 8 नवंबर को वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों में काम नही होगा
12 और 15 नवंबर
  • 12 नवंबर को इगास-बग्वाल के कारण देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, तेलंगाना, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपूर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे
17, 18, 23 और 24 नवंबर
  • 17 नवंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी और 18 नवंबर को कनकदास जयंती की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे
  • 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम की वजह से शिलांग के बैंकों में छुट्टी रहेगी, साथ ही 23 नवंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 24 नवंबर को रविवार है जिसके कारण भी पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
और पढ़े  नेपाल- बालेन शाह ने खोली ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की राह, सबसे पहले भारत के राजदूत से की मुलाकात

Spread the love
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love