पुलिस का रतजगा- टमाटर की रखवाली में रात भर पहरा देती रही पुलिस,जब सुबह हुई तब जाकर मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामल

Spread the love

झांसी-कानपुर हाईवे पर रॉयल सिटी के पास गुरवार देर-रात गाय को बचाने के चक्कर में टमाटर से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदा टमाटर पूरी सड़क पर फैल गया।

इन दिनों सौ रुपये किलो बिक रहे टमाटर को सड़क पर बिखरा देख उसे बटोरने के लिए भीड़ जुट गई। लोग टमाटर लेकर जाने लगे। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद लोग वहां से भागे। सड़क पर बिखरे टमाटर की सुरक्षा के लिए रात-भर पुलिस को पहरा देना पड़ा।

पुलिस रात भर सड़क पर बिखरे टमाटरों की रखवाली करती रही। शुक्रवार भोर में किसी तरह टमाटर हटवाए जा सके। बताया जा रहा बेंगलूरू से करीब 20 टन टमाटर दिल्ली भेजा जा रहा था। चालक अर्जुन के मुताबिक रास्ते में गाय के आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक के पीछे ही स्कूटी सवार युवती सोनल रही थी। वह भी घायल हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love