सीबीआई- बुराड़ी थाने के इंस्पेक्टर-एसआई 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

 

 

सीबीआई ने राजधानी दिल्ली के बुराड़ी थाने के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत और एसआई भूपेश कुमार को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इसकी पहली किस्त 10 लाख रुपये लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने दोनों को निलंबित करते  हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बुराड़ी थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।

सीबीआई को शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर अहलावत 1 करोड़ रुपये की रिश्वत पर राजी हो गया था। यह लेनदेन वह सब इंस्पेक्टर भूपेश कुमार के जरिये करवाने वाला था।

10 लाख रुपये की पहली किस्त लेने के लिए भूपेश कुमार आने वाला था। सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद सीबीआई ने इंस्पेक्टर अहलावत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के ठिकानों की तलाशी भी ली गई।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली विवि में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, समय पर न आने वालों पर कार्रवाई की चेतानी
  • Related Posts

    संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी-यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। सदन में इस बिल की हार को विपक्ष…


    Spread the love

    महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरा,पहली बार संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं करा पाई मोदी सरकार,इतने वोट मिले 

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन संशोधन विधेयक पर लंबी और गहन चर्चा के बाद शुक्रवार (17 अप्रैल) मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 528 सांसदों ने वोट डाला,…


    Spread the love