देहरादून- मुख्यमंत्री योगी जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे,काफी देर तक की बात

 

त्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।

सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे।

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।

और पढ़े  काठगोदाम-लालकुआं बाईपास के लिए 6 माह में होंगे टेंडर, डीपीआर बनाने का काम शुरू किया
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…