विकासनगर / त्यूणी: हादसा- गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार,मां बेटे समेत 3 लोगों की मौत..

Spread the love

 

थाना क्षेत्र के रायगी मंदिर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल (25) पुत्र बारूदत्त त्यूणी के मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार त्यूणी लौट रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे।

घायलों को हायर सेंटर रेफर किया
कार में मेघाटू गांव निवासी अनीता (30) पत्नी उमेश, उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी (78) पुत्र टांगरू, मुंदोल निवासी इतिका (25) पुत्री सहजराम और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) पुत्र पातीराम सवार थे।

रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जब, तक चालक कुछ समझ पाता तब, तक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगोंं की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। बताया कि कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक का कहना है कि नींद का झोंका आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: कलियर-धनौरी मार्ग पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़ का टहना, दोनों गंभीर घायल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love