उत्तराखंड: माैसम का बदला मिजाज- बदरीनाथ में बारिश तो हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Spread the love

 

 

राज्य में अब ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और शाम माैसम में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं, आज दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में माैसम ने करवट बदली। शाम को बदरीनाथ धाम में बारिश हुई तो वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।

बारिश होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। इससे पहले आज हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हो गए। वहीं, अब हेमकुंड साहिब में करीब दो इंच तक बर्फ जम चुकी है।

 

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में भी गर्मी परेशान करेगी। मानसून विदा होने के बाद से प्रदेश के मैदानी इलाकों में पोस्ट मानसून की बारिश नहीं हो रही है।

जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक की नमी कम होने लगी है। यही वजह है कि प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान से लेकर अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बिक्रम सिंह ने बताया, आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके चलते मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हो सकता है।

हालांकि, पर्वतीय इलाकों में दिन में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।। रही बात तापमान में गिरावट की तो वह बारिश के बाद ही देखने को मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  Pm Modi- PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love