मुंबई :- बड़ा हादसा- दुकान में आग लगने से 7 लोगों की गई जान,मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

Spread the love

 

 

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल चेंबूर में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह पांच बजे की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी की है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) विधि चेदीराम गुप्ता (15 वर्षीय) और गीता देवी धर्मदेव गुप्ता (60 वर्षीय) के रूप में हुई है।

 

 

दुकान की आग की चपेट में आया मकान
घटना चेंबूर पूर्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था। दुकान की आग ऊपर मकान तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सुबह 9.15 बजे तक आग को बुझाया जा सका
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह सवा नौ बजे तक आग को बुझा लिया गया। इस घटना में परिवार के सदस्य झुलस गए। जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  चीन के सुपरकंप्यूटर पर बड़ा साइबर हमला, मिसाइल और फाइटर जेट के गुप्त दस्तावेज लीक

Spread the love
  • Related Posts

    19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

    Spread the love

    Spread the loveसभी तिथियों में सर्वोत्तम तिथि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है और नक्षत्रों का मिलन भी होगा। इस दिन भगवान…


    Spread the love

    दहशतगर्दों के मंसूबे का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा- राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी, टॉय कार से करते धमाका

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जिन चार ‘कट्टरपंथी’ युवकों को गिरफ्तार किया है वह आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे। कुछ…


    Spread the love