उत्तराखंड / देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री और बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…गूंजा राष्ट्रपिता का प्रिय भजन वैष्णव जन

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं ‘जय जवान – जय किसान’ का उद्घोष करने वाले कर्तव्यनिष्ठ व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सीएम धामी ने अपने शासकीय आवास पर श्रद्धांजलि दी।

वहीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया | इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो.. गायन किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी  ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं  गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद करते हैं | राष्ट्रपिता के प्रिय भजन वैष्णव जन में एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के  बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।


Spread the love
और पढ़े  सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love