बड़ी कामयाबी: – दिल्ली पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह को पकड़ा,500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद, 4  गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 500 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की है। जिसकी कीमत दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 560 किलो से ज्यादा की कोकीन को बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की जांच कर रही है।

कोकीन आखिर इतनी मात्रा में राजधानी में कैसे आई। इस गिरोह का कनेक्शन किन-किन लोगों से है। इस गिरोह का सरगना कौन है। ऐसे कई सवालों के जवाब के लिए दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  मन की बात का 138वां एपिसोड- PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस…