जिलाधिकारी जालौन द्वारा स्वच्छ पेयजल मिशन के अन्तर्गत ग्राम मड़ोरा एवं मिनौरा में निर्मित पानी की टंकियों का औचक किया निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा स्वच्छ पेयजल मिशन के अन्तर्गत ग्राम मड़ोरा एवं मिनौरा में निर्मित पानी की टंकियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि टंकियों के निर्माण में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता/पारदर्शिता में कोताही न बरती जाये। अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि ग्राम मड़ोरा में पानी की टंकी से 231 परिवारों को पानी की आपूर्ति की जायेगी एवं टंकियों के निर्माण, पाईपलाइन बिछाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया हैं तथा ग्राम मिनौरा में पानी की टंकी से 394 परिवारों को पानी आपूर्ति का लक्ष्य हैं। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अतिशीघ्र आपरेटर आवास का निर्माण कराया जायेगा ताकि संबंधित परिवारों को पानी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रतिपाल सिंह चैहान, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम अचल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद रहे।

और पढ़े  धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…