पौड़ी / गढ़वाल- क्रॉस कंट्री दौड़ में निधि व सत्यम ने मारी बाजी,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़

पौड़ी / गढ़वाल- क्रॉस कंट्री दौड़ में निधि व सत्यम ने मारी बाजी,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़

मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खेल विभाग के तत्वाधान में बालक व बालिका अंडर-18 की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक किया गया। प्रतियोगिता में 27 बालक व 08 बालिकाएं शामिल हुई।
जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया। कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक और वहां से वापसी कंडोलिया पार्क में दौड़ समापन हुई। क्रॉस कंट्री दौड़ बालिका वर्ग में निधि नेगी ने प्रथम, ममता ने द्वितीय, प्रियांशी तृतीय व मानसी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में सत्यम कुमार प्रथम व अनूप द्वितीय स्थान पर रहे।<strong>पौड़ी / गढ़वाल- क्रॉस कंट्री दौड़ में निधि व सत्यम ने मारी बाजी,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़</strong>
क्रॉस कंट्री दौड में विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल प्रतिभागियों को कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ खेल गतिविधियों से भी लगाव रखना चाहिए। जिससे बड़े स्तर पर होने वाले खेलों में वह बेहतर प्रदर्शन कर अपने जनपद व गांव का नाम रोशन कर सकेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस, वन रैंक वन पेंशन से सैनिक कल्याण को बनाया हथियार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…