हल्दूचौड़ / मोतीनगर- सिंचाई नहर में डाला जा रहा है खड़िया फैक्टरी के गटर का पानी ।।

Spread the love

हल्दूचौड़ / मोतीनगर- सिंचाई नहर में डाला जा रहा है खड़िया फैक्टरी के गटर का पानी ।।

मोतीनगर में स्थित एक खड़िया फैक्टरी की ओर से गटर का पानी ग्राम सभा के राजस्व सिंचाई गूल में डालने से लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन कर गटर के पानी को रोकने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो फैक्टरी गेट पर धरना दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम सूपी भगवानपुर गांव में खेतों की सिंचाई के लिए कूलावा नंबर 29 से सिंचाई गूल में पानी आता है। आरोप है कि मोतीनगर के पास खड़िया फैक्टरी के गंदे पानी की निकासी गूल में कर दी गई है। लंबे समय से ग्रामीण गूल में गंदा पानी न डालने की मांग करते आ रहे थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस संबंध में प्रधान रमेश चंद जोशी की ओर से खड़िया फैक्टरी प्रबंधन को सूचना दी गई लेकिन फैक्टरी मालिक सुनने को राजी नहीं हुआ।

गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को खड़िया फैक्टरी के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान भी प्रधान ने फैक्टरी मालिक से मोबाइल पर बात करनी चाही लेकिन फैक्टरी मालिक ने फोन नहीं उठाया। धरना देने वालों में कांति वल्लभ कबडवाल, गिरीश चंद्र कबडवाल, राजेंद्र कबडवाल, सौरव कबडवाल, गौरव कबडवाल, उमेश बृजवासी, प्रेम प्रकाश बृजवासी, जितेंद्र जोशी, ख्याली दत्त कांडपाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लापरवाही..मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा, 4 अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *