पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री

पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री

प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम  कार्यक्रम के तहत श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू, पौड़ी के तल्ली भिताई शहीद कुलदीप रावत के स्मृति वन व रांसी स्टेडियम के समीप विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पौड़ी के समीप अपने दादा जी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
    मा. मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। कहा कि पौधे लगाना बेहद जरूरी है, जससे भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। कहा कि पेड़ हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं। वायु प्रदूषकों को हटाना और ओजोन के निर्माण को कम करना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे पेड़ वातावरण की स्थिति को बेहतर बनाते हैं।<strong>पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री</strong>

<strong>पौड़ी: पौधो की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है – मंत्री</strong>
  मंत्री ने कहा कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमने आज जो पौधे रोपे हैं, उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों की सही देखभाल और संरक्षण से ही हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता आकर्षण को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
    मा. मंत्री ने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू में आम,  पौड़ी के भिताई तल्ली शहीद कुलदीप रावत स्मृति वन में अमरुद व रांसी स्टेडियम के समीप  देवदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा


    

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…