रसोईघर का बिगड़ा बजट: बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पंहुचा,आलू-प्याज के भी चढ़े भाव..

Spread the love

रसोईघर का बिगड़ा बजट: बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पंहुचा,आलू-प्याज के भी चढ़े भाव..

टमाटर, प्याज और आलू फिर रसोई घर का बजट बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। वहीं, आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। हालांकि कई शहरों में दाम 130 रुपये तक पहुंच चुके हैं। व्यापारियों के मुताबिक, हालिया गर्मी की तपिश से टमाटर की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इससे लगातार कीमतें बढ़ रही हैं।

एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर 75 रुपये किलो है। हालांकि, थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम ऑनलाइन भी महंगे बिक रहे हैं। ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आलू भी 40 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि प्याज 50 रुपये किलो है।

टमाटर व प्याज का असर, शाकाहारी थाली जून में 10 फीसदी हुई महंगी, मांसाहारी सस्ती
टमाटर, आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों का सीधा असर दूसरे महीने भी शाकाहारी थाली पर देखा गया है। जून में शाकाहारी थाली सालाना आधार पर 10% महंगी होकर 29.40 रुपये हो गई है। जून 2023 में इसकी कीमत 26.7 रुपये थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में 27.80 रुपये की तुलना में कीमत 5.75% बढ़ी है।

और पढ़े  वी द लीडर आंदोलन से 24 घंटे में जुड़े 13 लाख लोग, क्या विजय जैसा करिश्मा दोहरा पाएंगे अन्नामलाई

क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा, चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 14 फीसदी की कमी आई है। मांसाहारी थाली में इसका योगदान 50 फीसदी होता है। मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए हैं। जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में 55.90 रुपये की तुलना में 4.29 फीसदी महंगी है।

सालाना आधार पर टमाटर के दाम 30%, आलू के 59% और प्याज के 46% बढ़े हैं। चावल 13 फीसदी व दाल 22 फीसदी महंगी हो गई है। मासिक आधार पर टमाटर 29%, आलू 9 फीसदी, प्याज 15 फीसदी महंगा हुआ है। क्रिसिल के आंकड़ों से अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल व कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात…


    Spread the love

    ओमान तट के पास एमटी जलवीर के इंजन रूम में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी भारतीय नाविक

    Spread the love

    Spread the loveओमान के तट के पास गुरुवार को एमटी जलवीर टैंकर के इंजन रूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जहाज से धुआं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *