नीट पेपर लीक- पटना में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश और आशुतोष को किया गिरफ्तार

Spread the love

नीट पेपर लीक- पटना में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश और आशुतोष को किया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पटना से नीट पेपर लीक मामले के आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सीबीआई उन दोनों से पूछताछ कर रही है।

पहले जांच कर रही थी ईओयू
नीट-यूजी में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के सिलसिले में दिल्ली से सीबीआई की एक टीम सोमवार की सुबह पटना में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय पहुंची। बिहार पुलिस के जरिए शुरू हुए नीट परीक्षा के पेपर लीक जांच को बिहार की आर्थिक अपराध इकाई के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास सौंप दिया गया। बिहार की जांच टीम ने सभी सबूत शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिए। शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी दी है।

सीबीआई टीम ईओयू और पुलिस अधिकारियों से भी की बातचीत
बताया जाता है कि सीबीआई की टीम बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय पहुंचकर सारे सबूतों को अपने हाथ में ले लिए। पुलिस और अपराध शाखा दोनों के जाँच अधिकारियों ने 5 मई से 10 मई तक देखा था, उनसे सभी से सीबीआई के जांच अधिकारी ने बातचीत किया। गुरूवार को सीबीआई ने कार्रवाई को तेज करते हुए पटना से दो आरोपियों को दबोच लिया है। फिलहाल सीबीआई उन दोनों से पूछताछ कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  War: अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे, जल्द ही खत्म होगा ऑपरेशन
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *