हल्द्वानी: युवक-युवतियां कॉलेज के सामने पार्क में पी रहे थे शराब फिर हुई पुलिस की एंट्री…15 लोगों का किया गया चालान

Spread the love

हल्द्वानी: युवक-युवतियां कॉलेज के सामने पार्क में पी रहे थे शराब फिर हुई पुलिस की एंट्री…15 लोगों का किया गया चालान

हल्द्वानी में सड़क किनारे ठेले और पार्क में शराब पीने और परोसने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे अभियान चलाया। इस दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले। इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे। सड़क पर वाहन और ठेली लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल की पुलिस ने वर्कशाप लाइन से लेकर रोडवेज गेट तक सड़क किनारे खड़े 20 से अधिक वाहनों के चालान किए। शराब पिलाने वाले ठेले संचालकों पर भी कार्रवाई की। इसके बाद नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास अभियान चलाया गया। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले और सड़क पर ठेली लगाने वालों पर कार्रवाई की।

इसके बाद पुलिस टीम पार्कों में पहुंची। यहां कई युवक-युवतियां शराब पीते मिली। एक युवती शराब पीते पकड़े जाने पर बहाने बनाने लगी। इस पर पुलिस ने युवती को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान शराब भी नष्ट की गई। टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक आदि रहे।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- SIR में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार चल रहे अनुपस्थित
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *