दिल्ली-एनसीआर: अचानक बदला मौसम का मिजाज गर्मी के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी, चल रही तेज हवा

दिल्ली-एनसीआर: अचानक बदला मौसम का मिजाज गर्मी के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी, चल रही तेज हवा

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों (बुद्ध जयंती पार्क, दिल्ली कैंट) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

इससे पहले मौसम विभाग ने 14-15 जून के लिए गर्मी व लू का ऑरेंज अलर्ट व 16 से 19 जून तक लू का यलो अलर्ट जारी किया था। मानक केंद्र सफदरजंग पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में 46.3, पालम में 45.8 व लोदी रोड में पारा 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जबकि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सबसे अधिक नजफगढ़ में तापमान 47.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

और पढ़े  दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…