अयोध्या- फैजाबाद के नए सांसद अवधेश प्रसाद का दावा, अगले 48 घंटे में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

Spread the love

अयोध्या- फैजाबाद के नए सांसद अवधेश प्रसाद का दावा, अगले 48 घंटे में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

भारत के सबसे चर्चित लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से सांसद बने अवधेश प्रसाद ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। सहादतगंज स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने अगले 48 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर अयोध्या की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। सरकार बनने के अगले तीन महीने के भीतर फैजाबाद की जनता को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे। जिन किसानों की विकास के नाम पर जमीन छीन ली गई है, उन्हें उसका उपयुक्त मुआवजा दिलाएंगे।

भविष्य में भी विभिन्न योजनाओं के नाम पर जमीन के अधिग्रहण के लिए मची लूट-खसोट पर भी रोक लगेगी। बुधवार को भी वह दिनभर समर्थकों से घिरे रहे और जीत का जश्न चलता रहा। प्रेसवार्ता के बाद वह सीधे लखनऊ रवाना हुए।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता था कि हो रही है चोरी
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *