खटीमा- नमन जूकरिया ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

Spread the love

खटीमा- नमन जूकरिया ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

यदि आगे बढ़ने और कुछ करने की लगन मन में हो तो सपना अवश्य पूरा किया जा सकता है। यही काम किया है सीनियर सेकेंडरी शिक्षा भारती खटीमा के होनहार छात्र नमन जूकरिया ने पढ़ाई के प्रति कड़ी मेहनत और परिश्रम जारी रखते हुए नमन जूकरिया ने सीबीएसई में हाईस्कूल परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टांप कर खटीमा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताते चले कि नमन जूकरिया के पिता सतीश जूकरिया भारतीय सैना के पूर्व सूबेदार है उनकी माता गीता जूकरिया गृहणी है। माँ बाप के बेहतर देखभाल व अपनी मेहनत के दम पर नमन ने न सिर्फ स्कूल में अपना नाम रोशन किया है बल्कि क्षेत्र में हाईस्कूल में टांप किया है। नमन अपने इस परिणाम का श्रेय अपने माता पिता और गुरू जनों को देते हैं। इस मौके पर नमन जूकरिया ने कहा कि वह आगे चलकर आईआईटी लिए पढ़ाई करेगें। इसलिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इधर नमन के पिता सतीश जूकरिया ने कहा कि हर माता पिता को चिंता होती है कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर उनका नाम रोशन करे आज उनके बेटे नमन ने हाईस्कूल में 96.60 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल ही नहीं खटीमा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटे की हर कामयाबी के लिए उसके द्वारा किए जाने वाले संघर्ष के लिए उनका परिवार हमेशा खड़ा है। उन्होंने नमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है‌
इधर क्षेत्र विधायक भुवन कांपडी,नगर पालिका के निवर्तमान चैयरमेन सोनी राणा,जीजा जगदीश भट्ट,स्कूल प्रबंधक एसी पाडे, प्रधानाचार्य डी.सी. उप्रेती, अध्यापक राहुल जोशी, कैलाश जोशी, अशोक जोशी सहित स्कूल के अन्य स्टाफ़ ने उनके उज्ज्वल भबिष्य की कामना करते शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

और पढ़े  देहरादून- शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 21 लोग थे सवार

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *