हल्द्वानी- नलकूप हुए खराब…शहरवासी टैंकरों से बुझा रहे प्यास, नहीं मिल पाया पर्याप्त पानी

हल्द्वानी- नलकूप हुए खराब…शहरवासी टैंकरों से बुझा रहे प्यास, नहीं मिल पाया पर्याप्त पानी

बढ़ती गर्मी के कारण नलकूपों के खराब होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जल संस्थान का कॉल टैक्स का नलकूप खराब हो गया। वहीं सिंचाई विभाग के तीन नलकूप बीते चार दिनों से खराब चल रहे हैं। विभाग की ओर से खराब हो रहे नलकूपों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जल संस्थान की ओर से टैंकराें के माध्यम से आपूर्ति कराई गई लेकिन गर्मी में डिमांड अधिक होने के चलते पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया।

जल संस्थान के नलकूपों के बाद अब सिंचाई विभाग के नलकूपाें के खराब रहने से लामाचौड़, गौलापार और पदमपुर निगल्टिया में पानी का संकट शुरू हो गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में टैंकर भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके चलते पेयजल समस्या बनी हुई है। नलकूप खंड के एई उमेश कुमार ने बताया कि खराब नलकूपों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नलकूपों को ठीक कर इनसे पानी बांटने की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल संस्थान ने 10 टैंकरों से बांटा पानी
जल संस्थान की ओर से संकटग्रस्त इलाकों में टैंकर भेजकर पानी बांटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने 10 टैंकरों से गौला गेट, दमुवाढूंगा, हिम्मतपुर, बजूनिया हल्दू, कुसुमखेड़ा और बच्चीनगर में पानी बांटकर आपूर्ति कराई जबकि जयपुर पाडली, गौलापार, पदमपुर निगल्टिया समेत कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को निजी टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी

पाइप लाइन टूटने से पानी को तरसे ग्रामीण
घोड़ाखाल मार्ग पर चल रहे डामरीकरण के कार्य के दौरान पाइप लाइन टूट गई। जिससे दो दिन से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण एक किमी दूर पानी लाने को मजबूर हैं। लोनिवि के जेई कमल पाठक ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ठेकेदार और साइट इंजीनियर से बातकर पेयजल लाइन सही करा दी जाएगी।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…