पौडी- अधिकारी आपदा से निपटने व डेंगू की रोकथाम के लिए रहें सक्रिय- जिलाधिकारी

Spread the love

पौडी- अधिकारी आपदा से निपटने व डेंगू की रोकथाम के लिए रहें सक्रिय- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून सीजन में आने वाली आपदा व वेक्टर जनित रोगों डेंगू, डायरिया आदि को रोकने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों समेत जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण व सुरक्षा संबंधी गतिमान कार्यो को मानसून आने से पहले पूरा करवायें। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून सीजन में अतिवृष्टि के कारण आने वाली आपदा व डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारी पूर्व में सक्रिय रहें। साथ ही जिन स्थानों में मार्ग क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे उन क्षेत्रों में समय से कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय पर हैली सेवा की आवश्यकता पड़ने पर हैलीपैड के स्थान का चयन करें। साथ ही मार्गो को सुचारू करने के लिए अतिरिक्त जेसीबी के लिए टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर मकानों का सर्वे करें, जिससे उन मकानों में रह रहे लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सकेगा। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को मानसून सीजन से पूर्व अधिक से अधिक गैस व राशन की सप्लाई करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि मानसून सीजन में गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को पूर्व में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक भी करें तथा डेंगू रोग की पुष्टि हेतु घर-घर जाकर सर्वे करें। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग व साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *