अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह पहुंचे अयोध्या, की प्रेसवार्ता

Spread the love

अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह पहुंचे अयोध्या, की प्रेसवार्ता

प्रेसवार्ता में इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा लोगों की भावनाओं के साथ खेलना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का स्वभाव रहा है, चुनाव में इनके यहां नेता और नेतृत्व बदलता रहता है, जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं, उसी के दायरे में काम करते हुए अपने देश को आगे ले जाने का कई बार संकल्प ले चुके हैं, यूसीसी पर बोल पंकज सिंह, कहा यह सिर्फ भावनात्मक नहीं है यह देश के लिए आवश्यक है, हमारे देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए भी यह आवश्यक है, एक अच्छी परंपराओं से प्रेरित यह यूसीसी आएगा क्योंकि ये हमारे देश को विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा, विपक्ष ने हमेशा भाजपा को रोकने का प्रयास किया है लेकिन कहां रोक पाया, इस बार भाजपा 400 पार करेगी, सपा और कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता यह अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए, यही कारण है यह चुनाव के समय गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर ध्रुवीकरण करने का प्रयास करते हैं, इनकी सोच साफ है, जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है उन्होंने 140 करोड़ की जनता को अपने परिवार के रूप में स्वीकार किया है, उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर देश के सामने पेश किया है, चुनाव को लेकर विपक्ष क्या कर रहा है इससे भाजपा से कोई मतलब नहीं है, हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है, हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम पर भरोसा करते हैं, जनता का जो भरोसा और विश्वास है जो स्नेह है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है उसे पर मैं विश्वास करता हूं।

और पढ़े  UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

प्रेसवार्ता में सांसद व भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *