अयोध्या: 15 लाख प्रसाद के पैकेटों का 2 दिन वितरण कराएंगे स्वयंसेवक

Spread the love

अयोध्या: 15 लाख प्रसाद के पैकेटों का 2 दिन वितरण कराएंगे स्वयंसेवक

रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज का जमावड़ा यहां होना शुरू हो गया है। भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र रविवार को अपराह्न सवा 2 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पहुंच कर उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

इसके साथ ही व्यवस्थाओं के संदर्भ में तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों व व्यवस्था से जुड़े संगठन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में तय किया गया कि रामलला के प्राकट्य का प्रसाद 17 व 18 अप्रैल को मंदिर परिसर में ही निकास द्वार पर अलग-अलग स्टाइल लगाकर वितरित किया जाएगा। प्रसाद के 15 लाख से अधिक पैकेट तैयार किए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि विहिप के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने की।
तीन स्थानों पर सीता रसोई शुरूः पर्व पर अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को निः शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से सीता रसोई शुरू कर दी गयी है। विहिप के केन्द्रीय मंत्री श्री पंकज ने बतायाकि रामलला के दर्शनार्थियों के लिए संगठन की ओर से तीन स्थानों पर सीता रसोई का शुभारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह स्थान रामसेवकपुरम, मणि पर्वत के निकट तीर्थ पुरम व श्रीरामजन्म भूमि के पुराने दर्शन मार्ग पर राम निवास मंदिर में सीतारसोई शुरू हो गयी है। राम निवास मंदिर में सायंकाल निः शुल्क भोजन का प्रबंध है जबकि शेष दोनों स्थानों पर सुबह- शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी बताया गया कि इसके अतिरिक्त कुछ स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भी भोजनालय की शुरुआत हुई है।

और पढ़े  अयोध्या- ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *