आठ को रामकोट की परिक्रमा करेंगे साधु-संत

Spread the love

आठ को रामकोट की परिक्रमा करेंगे साधु-संत

हिंदू नववर्ष पर अयोध्या में होने वाली परंपरागत रामकोट की परिक्रमा की तैयारी को लेकर विक्रमादित्य न्यास महोत्सव समिति की बैठक गुरुवार को लक्ष्मण किला में हुई। इसमें आठ अप्रैल को 21वीं परिक्रमा दोपहर तीन बजे गजेंद्र भगवान का पूजन अर्चन कर शुरू होगी। बैठक में शामिल राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दो दशक पुरानी परंपरा को पूरे भव्यता से निभाया जाएगा। परिक्रमा में भगवान के स्वरूपों की झांकी सजेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की विद्यस्थली रामकोट की परिक्रमा के अंतर्गत पवित्र स्थान हनुमानगढ़ राम जन्मभूमि कनक भवन सहित कई मठ मंदिर आते हैं। बैठक में जगद्‌गुरु वासुदेवाचार्य, महंत मैथिली रमण शरण, महंत रामशरण दास, महंत अवधेश दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत रामशरण दास रामायणी, महंत सीताराम दास महंत देवेशाचार्य, जगद्‌गुरु वासुदेवानंद भास्कराचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  इलाहाबाद HC ने पूछा- पर्याप्त समय के बावजूद इंजीनियर को क्यों नहीं बचाया, क्या कदम उठाये
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *