चमोली/उत्तराखंड : 5,830 मीटर ऊंचाई पर स्थित”हिडन पास गुप्तखाल”ट्रैक पार करने वाले पांडुकेश्वर के युवा ट्रैकर राहुल मेहता का नाम इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में हुआ दर्ज।

जनपद चमोली का सीमांत प्रखण्ड जोशीमठ के पाण्डुकेश्वर गाँव के जोशीले युवा राहुल मेहता के कम उम्र में बड़े साहसिक कारनामे के चलते उत्तराखंड सहित पूरे देश का नाम रोशन करते हुए अपनी उपलब्धियों के बलबूते इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

बता दें की यह सम्मान उन्हें गत वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में सबसे दुरूह व दुर्गम माने जाने वाले 5,830 मीटर गुप्तख़ाल दर्रे को विषम परिस्थितियों में सफलतापूर्वक़ पार कर देश का तिरंगा फहराने पर मिला।

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में स्थित 5,830मीटर की ऊँचाई पर स्थित गुप्तखाल पास उत्तराखंड की उच्चतम शिखरों वाला सबसे दुरहू ट्रैकिंग मार्ग है। इस हिडन पास को पहली बार ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक स्मिथ ने सन1933 में सफलता पूर्वक पार किया था। जिसके 77 वर्षों बाद वर्ष 2010 में दिल्ली के पर्वतारोही दल व वर्ष 2019 में बैंगलोर के दल ने इस दर्रे को पार किया।

ऐसे में माउंटेन ट्रैकर बद्रीनाथ के राहुल मेहता, उत्तरकाशी के गंगा राणा और ऊखीमठ रांसी के मुकेश नेगी अक्टूबर माह के पोस्ट मानसून सीजन में इस पास को समिट करने वाले पहले ट्रैकर दल बने और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपने नाम दर्ज करने की उपलब्धि हासिल कर पाए।

और पढ़े  कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…