हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की बढ़ी मुश्किलें,पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया |

Spread the love

हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक की बढ़ी मुश्किलें,पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया |

पुलिस ने पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट से चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी। पुलिस यह रिमांड पूरी होने के बाद दोबारा अब्दुल मलिक को रिमांड पर लेगी।

अब्दुल मलिक बनभूलपुरा उपद्रव का मास्टरमाइंड है। उसके खिलाफ यूएपीए सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने शनिवार को अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। सोमवार को पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस ने अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस को चार दिन की रिमांड दी। अब पुलिस अब्दुल मलिक को नैनीताल जेल से लाएगी और उससे पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब्दुल मलिक को उसके दिल्ली और अन्य ठिकाने भी पूछताछ के लिए साथ ले जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि उपद्रव से पहले और उपद्रव के बाद अब्दुल मलिक कहां-कहां गया था, इसकी जानकारी भी पुलिस लेगी। अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। झूठा शपथ पत्र देने के मामले में सवालों की फेहरिस्त पुलिस के पास हैं। इन चार दिनों में अगर पूछताछ अधूरी रही तो पुलिस दोबारा अब्दुल मलिक की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

और पढ़े  नैनीताल- खेलते-खेलते 20 फीट नीचे गिरा मासूम...रेलिंग में नहीं था शीशा, दम तोड़ा

अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने अब्दुल मलिक से पूछताछ के लिए पुलिस को चार दिन की रिमांड दी है।
प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *