हल्दूचौड: इंतजार हुआ खत्म अब से कुछ देर बाद होगा लोकार्पण,समाजसेवियों की मेहनत लाई रंग”आज से विधिवत सेवाएं देगा बहुप्रतीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

हल्दूचौड: इंतजार हुआ खत्म अब से कुछ देर बाद होगा लोकार्पण,समाजसेवियों की मेहनत लाई रंग”आज से विधिवत सेवाएं देगा बहुप्रतीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

लालकुआं के हल्दूचौड़ में उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ के कपाट आखिरकार जनता के उपचार हेतु खुलने जा रहे हैं।
बताते चले कि बर्ष 2014 में तत्कालीन श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के प्रयासों से स्वीकृत उक्त स्वास्थ्य केंद्र पिछले डेढ़ साल से बनकर तैयार खड़ा था किंतु डॉक्टर व स्टाफ के अभाव में सफेद हाथी बना हुआ था जिसे लेकर समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट ने मामले को लेकर जिम्मेदारों से पत्रचार के साथ धरना प्रदर्शन तक किया किंतु कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने ओर समाजसेवी हेमंत गोनिया ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में एडवोकेट मनीष लोहनी के माध्यम से जनहित याचिका दायर की ।वही हाईकोर्ट के आदेश पर आज उक्त सीएचसी जनता के लिए खुलने जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय निवासी लोकेश भट्ट ,जयवीर सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, इंजीनियर दिनेश सिंह ,मोहन शर्मा ,हरीश जोशी ,अमित रस्तोगी , मयंक शर्मा ,रूपा अधिकारी ,कविता बिष्ट ,गीता पांडे ,मंजू जोशी ,सुमन पाठक ,गीता पाठक, संदीप बिनवाल, विशंभर कांडपाल, जय गुप्ता, अनिल गुप्ता ,विजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल ,मनीष पाल ,दीपक शर्मा, प्रकाश जोशी,दिनेश पांडे समेत तमाम क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी हेमंत गोनिया ओर गोविंद बल्लभ भट्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…