उत्तराखंड- 17 व 18 फरवरी को दिल्ली में होगी बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक,मुख्यमंत्री धामी सहित 250 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Spread the love

उत्तराखंड- 17 व 18 फरवरी को दिल्ली में होगी बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक,मुख्यमंत्री धामी सहित 250 प्रतिनिधि होंगे शामिल

भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक 17 व 18 फरवरी को होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत राज्य से 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
यमुना कालोनी स्थित आवास में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिषद में तय रणनीति को सभी प्रदेश, बूथ लेवल तक अमलीजामा पहनाने का काम होगा।
साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जानकारी साझा की जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और दूसरे दिन सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक होगी।कहा, केंद्र और राज्य में सरकारें शानदार काम रही हैं और इसे देखते हुए बैठक को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, देश विपक्षविहीन होता जा रहा है। यूपी में इंडिया गठबंधन समाप्त होने का है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का भाजपा में आना इसे पूरी तरह स्पष्ट करता है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *