जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया एलान,भारत कांग्रेस मुक्त हो, कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं गिराऊंगा- परमहंस आचार्य

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया एलान,भारत कांग्रेस मुक्त हो, कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं गिराऊंगा- परमहंस आचार्य

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वे रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। हम साधु-संत कांग्रेस से बहुत दुखी हैं। सात नवंबर 1966 को कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी थीं।

उस समय गोहत्या बंद कराने के लिए धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने से नौजवान, किसान, माताएं, बहनें, बुजुर्ग सब दिल्ली संसद भवन पहुंचे थे, जहां इन पर गोलियां बरसाई गई थीं। इसलिए कांग्रेस मुक्त भारत के लिए चुनाव मैदान में उतर रहा हूं।

कांग्रेस का अंतिम विकेट मैं स्वयं गिराऊंगा। अब वक्त आ गया है भारत कांग्रेस मुक्त हो।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…