अयोध्या पहुँचे आरपीएफ आईजी आशुतोष कुमार,अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Spread the love

अयोध्या पहुँचे आरपीएफ आईजी आशुतोष कुमार,अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

अयोध्या पहुँचे आरपीएफ आईजी आशुतोष कुमार ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान सम्बंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। जायजा लेंने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में प्रेस वार्ता की।इस प्रेस वार्ता में उन्होनें बताया कि अयोध्या धाम स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस से समन्वय बना कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। 500 आरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। सभी यात्रियों को बैग स्कैनर तथा चेकिंग के बाद ही स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। क्लाउड मैनेजमेंट के लिए जगह-जगह बैरिकेटिग लगाई गई है। यात्रियों को कतार बद्ध करने के लिए क्यू मैनेजर की नियुक्ति की गई है। फुट ओवरब्रिज पर केवल एक ही दिशा में यात्री जा सकेंगे ऐसी व्यवस्था की गई है। रेल प्रशासन से वार्ता की गई है कि रेलगाडियों का प्लेटफार्म न बदला जाए।उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दर्शननगर, सलारपुर, अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट स्टेशन पर एक-एक सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती है। साथ ही रेलवे के कोरस कमांडो को लगाया गया है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 30 से 36 हजार यात्रियों की कैपसिटी है। अधिकाधिक रेलगाड़ियों को अयोध्या धाम स्टेशन पर रोका जा रहा है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर: ट्रस्ट में कोई पद नहीं फिर भी ये व्यक्ति बना बैठा है पावरफुल, रिश्तेदार इनके नाम पर करते हैं उगाही
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

    Spread the love

    Spread the love          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *